Aarti

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन – भोग आरती लिरिक्स | Aao Bhog Lagao Mere Mohan: Bhog Aarti Lyrics

🕉 1 मिनट पढ़ें · 30 अक्टूबर 2023
aao bhog lagao mere mohan lyrics
Advertisement


amazon gif deals

इस ब्लॉग के माध्यम से आपके लिए प्रस्तुत है aao bhog lagao mere mohan lyrics“आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन आरती लिरिक्स” गाएं और कान्हा जी की भक्ति में डूब जाएं।

        ॥आरती॥

Advertisement

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…
दुर्योधन को मेवा त्यागो,
साग विदुर घर खायो प्यारे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

भिलनी के बैर सुदामा के तंडुल
रूचि रूचि भोग लगाओ प्यारे मोहन…
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

वृदावन की कुञ्ज गली मे,
आओं रास रचाओ मेरे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

राधा और मीरा भी बोले,
मन मंदिर में आओ मेरे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

गिरी, छुआरा, किशमिश मेवा,
माखन मिश्री खाओ मेरे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

सत युग त्रेता दवापर कलयुग,
हर युग दरस दिखाओ मेरे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

जो कोई तुम्हारा भोग लगावे
सुख संपति घर आवे प्यारे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

ऐसा भोग लगाओ प्यारे मोहन
सब अमृत हो जाये प्यारे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

जो कोई ऐसा भोग को खावे
सो त्यारा हो जाये प्यारे मोहन,
आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन…

 

“आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन आरती लिरिक्स” भगवान कृष्ण के नाम पर गाई गई आरती है, जो भक्तों के द्वारा द्वारका धाम में उनकी पूजा के समय गाई जाती है। इस aao bhog lagao mere mohan lyrics में भक्त भगवान कृष्ण को अपने मोहन, अपने प्यारे, और अपने इष्ट देवता के रूप में पुकारते हैं और उनका भोग लगाने के लिए आह्वान करते हैं।

इस aao bhog lagao mere mohan lyrics hindi के बोल भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े हैं, जैसे कि उनकी द्वापर युग में की गई लीलाओं, उनके गोपियों के साथ खेली जाने वाली रास लीला का उल्लेख किया गया है। इस aao bhog lagao mere mohan lyrics आरती के माध्यम से भक्त भगवान कृष्ण के प्रति अपनी भक्ति और प्रेम अभिव्यक्त करते हैं। 


Advertisement